हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण।

0
IMG-20250715-WA0104
Spread the love

कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़ -चढ़कर भाग लेने की अपील।

देहरादून, 15 जुलाई 2025। उत्तराखण्ड की पर्यावरण एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर आज देहरादून के न्यू कैंट रोड़ में आयोजित फलदार पौध वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल जैसी विभिन्न फल प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को हरेला पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति से हमारे जुड़ाव और जिम्मेदारी का उत्सव है। हमें केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 07 लाख पौधे निःशुल्क योजनान्तर्गत वितरित किए जाएंगे। इस क्रम में आज देहरादून जनपद से इस अभियान की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 2024-25 में राज्य में 11.34 लाख फलदार पौधे वितरित किए गए थे और इस बार इससे भी अधिक व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि राज्य में स्थापित राजकीय, एनएचबी मान्यता प्राप्त एवं निजी पंजीकृत पौधशालाओं से इस वर्ष 8.62 लाख पौधों का आवंटन जनपदों को किया जा चुका है। उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत इच्छुक लाभार्थियों को 3-5 पौधे तथा राजकीय विद्यालयों व संस्थानों को 100-100 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: CM धामी

मंत्री ने निर्देश दिए कि पौधों के वितरण से लेकर रोपण और देखभाल तक की पूरी प्रक्रिया सुनियोजित व प्रभावी होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और उत्तराखण्ड को औद्यानिक प्रदेश के रूप में विकसित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ष्हरेला पर्व हम सभी के लिए एक अवसर है, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखने का। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों और ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

कार्यक्रम में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डा0 रतन कुमार, बागवानी मिशन के निदेशक महेन्द्रपाल, डा0 नरेन्द्र यादव, उपनल के एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेन्द्र राणा, संध्या थापा, भावना चौधरी, अंकित जोशी, आशीष थापा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page