उत्तराखंड क्रांति ने सभी जिला मुख्यालयों में हेलंग की घटना को लेकर किया प्रदर्शन।

0
IMG-20220721-WA0016
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 21 जुलाई 2022।
जिला देहरादून महानगर अध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से दिया गया l दीपक रावत ने कहा की हेलंग की घटना ने सरकार चेहरे पर कालिख पोत दी। महिलाओं से घास छीनने और उनका चालान करने की घटना निंदनीय ही नहीं अपितु शर्मनाक और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।इसकी जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है l

उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के चारा पत्ती लेने के अधिकारों का हनन है l यदि इसी प्रकार से महिलाओं को रोका गया तो पहाड़ में पलायन और तेज हो जाएगा l उन्होंने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पहाड़ों की जमीन की सुध लेनी चाहिए उसे तो वह औने पौने दामों में बाहरी लोगों और कंपनियों को बेच रही है और यहां के मूल निवासियों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है यह कतई न्यायोचित नहीं है।

यह भी पढ़ें -  जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा छोड़कर किया नई राजनीतिक पारी का आगाज।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष किरण रावत ने कहा पहाड़ की जनता को उनके अपने ही जंगल जमीनों से बेदखल किया जा रहा है l ग्रामीणों को उनके हक हकूक से वंचित रखना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।यह घटना स्पष्ट दर्शाती है कि वर्तमान सरकार को उत्तराखंड की जनता के अधिकारों , मूलभूत सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए बहुत ही नाराजगी जताई उन्होंने कहा की पहाड़ में जिस प्रकार से खनन और हमारी जमीनों का दोहन हो रहा है उस पर किसी सरकारी तंत्र की नजर नहीं जा रही l यदि जांच की जाए तो बहुत सारे मामले सामने निकल आएंगे l ज्ञापन लेने में हुई देरी के कारण उत्तराखंड क्रांति दल के सारे पदाधिकारी बहुत आक्रोशित हुए , युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में 42 शहादत मैं दो हमारी मातृ शक्ति भी थी उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है और आज जब हम उन्हीं मातृशक्ति के हकों के लिए आए हैं तो जिलाधिकारी महोदय के पास समय नहीं है हमारी बात सुनने के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है l

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

आगे केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा हमारे जल जंगल जमीन हमारी नदियों सब पर हमारा हक हैl पहाड़ के मूल निवासियों को उनके मूल सुविधाओं से वंचित करना बहुत ही दुखद है l जो वीडियो वायरल हुआ उस वीडियो को आम जनता यदि देखें तो उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि उन घसियारी बहनों के साथ बहुत अत्याचार किया गया है।6 घंटे तक उनको चौकी में बिठाकर अपराधिक धाराओं में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका क्या यही अपराध था कि वह अपने गाय भैंसों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी l उन्होंने कहा कि इस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए अन्यथा उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

प्रदर्शन में निम्नलिखित पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी , निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ,निवर्तमान के महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय , बहादुर सिंह रावत , निवर्तमान केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट जितेंद्र सिंह,वर्तमान केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत, नीलम रावत ,मीनाक्षी घिल्डियाल ,मीनू थपलियाल, रेखा शर्मा, मिथिलेश चौहान, तरुणी जगूड़ी , सुमित डंगवाल , प्रवीण रमोला , लोशन टोडरिया, विवेक ,वीरेंद्र, टीकम सिंह राठौर पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page