सैनिक बाहुल्य राज्य उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल को इसलिए बनाया गया राज्यपाल

0
IMG_20210824_110815
Spread the love

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का तबादला पंजाब कर दिया गया है। बनवारी लाल पुरोहित के बदले आरएम रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त असम के गवर्नर जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है। राष्‍ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्‍यपालों के नाम की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। मिलिट्री ऑपरेशन के एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल के रूप में वह चीन से जुड़े मामले को भी संभाल चुके हैं। महत्‍वपूर्ण सैन्‍य बैठकों के लिए वह सात बार चीन जा चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है।आपको बता दें उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को अपना इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

सैनिक बाहुल्य राज्य में सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को राज्यपाल बनाना बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। बीजेपी का यह कदम रिटायर्ड कर्नल कोठियाल को सीएम फेस बनाकर फौजी वोट बैंक को रिझाने की कोशिश में लगी आम आदमी पर्टी के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page