चार धाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी सरकार ने ली वापस। तो क्या अब शुरू हो पाएगी चार धाम यात्रा

0
IMG_20210910_114702

चार धाम यात्रा को खोलने के लिए चौतरफा दबाव बनने के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी को वापस लेना ही उचित समझा और राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी वापस ले लिया। अब राज्य सरकार इस मामले में फिर से हाई कोर्ट जा रही है प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू किए जाने को लेकर पुरजोर तरीके से मांग उठ रही है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा l आपको बता दें कि कोविड-19 के कारण चार धाम यात्रा को बंद कर दिया गया था l

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

वही चार धाम यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का बयान सामने आया है। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार नहीं ले पा रही है ठोस निर्णय जब। जब सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेनी थी तो सरकार ने इतना वक्त क्यों बर्बाद किया। जब प्रदेश में सभी गतिविधियां हो सकती हैं तो चार धाम यात्रा क्यों नहीं हो सकती। राजनीतिक गतिविधियां भी प्रदेश में जा रही है लेकिन चार धाम यात्रा बंद है इससे लोगों का रोजगार जुड़ा है। जिसे जल्द से जल्द खोलना चाहिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page