मुख्यमंत्री से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा।उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य को सराहा।

0
IMG-20220606-WA0111
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 6 जून 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके ने भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, कृषि, जल, विद्युत एवं सौर उर्जा के साथ शैक्षिक आदान प्रदान के क्षेत्र में सहयोग की सम्भावनाओं पर चर्चा की, तथा अवगत कराया कि भारत के साथ कनाडा के अच्छे वाणिज्यिक सम्बन्ध है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के लिये देवभूमि के अनुरूप सुरक्षित व शान्त माहोल है। श्रमिकों एवं उद्यमियों के सम्बन्ध भी बेहतर है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है। ईज ऑफ डूइंग विजनेस की प्रभावी व्यवस्था बनी है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि, बागवानी, रोड एयर एवं रेल कनेक्टिविटी, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा की दिल्ली स्थित ट्रेड प्रमोशन टीम के साथ समन्वय कर व्यापार एवं निवेश से सम्बन्धित सम्भावनाओं को धरातल पर लाने के प्रयास किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में देश में परिस्थितियां बदली है। निवेशकों की सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। सभी के लिये समान कार्य संस्कृति के अवसर उपलब्ध हुए है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस अवसर पर कनाडा एम्बेसी के कन्सोलेट जनरल उतर भारत पैट्रिक हावर्ड तथा सचिव शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page