बड़े हुए सर्किल रेट को लेकर मुख्यमंत्री का बयान शासन स्तर पर चल रहा काम.. क्या कम हो सकते हैं सर्किल रेट ..?

0
IMG-20230429-WA0195
Spread the love

उत्तराखंडआज अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर रोड स्थित लिटिल स्कॉलर स्कूल में एनुअल फंक्शन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । आज मुख्यमंत्री अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत 11:30 स्कूल फंक्शन में पहुंचे जहां पर छात्र छात्राओं और अतिथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान खचाखच भरा हाल देखने लायक था । कार्यक्रम का आगाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर किया ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

इस अवसर पर मंचासीन क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, उषा चौधरी, भाजपा नेता दीपक बाली, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में बोलते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्र-छात्राएं आने वाले कल की रोशनी है, उनके कादो पर प्रदेश का भार है, वह कल के भविष्य हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को टिप्स दिए की वह मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और अपने उज्जवल भविष्य के लिए खूब मेहनत से पढ़ाई करें।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सर्किल रेटों के बारे में पूछे जाने पर धामी ने कहा कि सभी का वक्तव्य आया है शासन में काम चल रहा है, मंत्रिमंडल विस्तार और लाल बत्ती पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि सभी काम हमारे यहां तय समय पर होते हैं , इसके साथ ही मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page