बाल्मीकि समाज ने विधानसभा अध्यक्ष का किया सम्मान।

0
IMG-20220612-WA0150
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 12 जून 2022। बाल्मीकि समाज के द्वारा उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी भूषण का प्रेस क्लब देहरादून में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर बाल्मीकि समाज ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना मांग पत्र भी रखा।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को सुदृढ़ बनाने में वाल्मीकि समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बाल्मीकि समाज को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है बल्कि काम करने का जज्बा मजबूत होना चाहिए| उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से जीवन स्तर को सुधारा गया है ताकि ये समुदाय भी विकास के इस दौर में किसी से पीछे न रहे। उन्होंने कहा की वाल्मीकि समाज की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं के समाधान को वह अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है|

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय बल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला, प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि, महामंत्री राजीव रजौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू बाल्मीकि, अनीता क्षेत्री, राकेश तिनका, मनोज, सोनी रावत, अरुण चौहान, काजोल सूद, जयंती राजश्री, राजेश चौधरी, कविता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page