अलका लांबा ने लगया सरकार पर आरोप।

0
IMG-20220612-WA0010
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 12 जून 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में परिवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल होना है। हालांकि राहुल गांधी को 2 जून को भी प्रवर्तन निदेशाल तलब किया गया था, लेकिन विदेश में होने के कारण राहुल जांच में शामिल नहीं हो पाए।

अलका लम्बा, राष्ट्रीय, प्रवक्ता कांग्रेस

बता दें कि नेशनल हेराल्ड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके बाद कांग्रेस पूरे देश भर में आंदोलन मूड में आ गई।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी; दोषियों को उम्रकैद।

वही राजधानी देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि वे भाजपा को खुली चुनौती देते है, वहीं समूची कांग्रेस राहुल गांधी के साथ दिल्ली की सड़कों पर रहेगी, और देश के सभी राज्यों में कांग्रेस प्रवक्ता प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि कांग्रेस जनता की अदालत में आ रहे हैं वहीं अलका ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कहीं भाग नही रही हैं,कल देश के राज्यों के साथ देहरादून के ईडी कार्यालय पर भी सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

साथ ही अलका लांबा ने कहा कि डरेंगे नही, रुकेंगे नही, झुकेंगे नही और भाजपा का सीना ठोक कर मुकाबला करेंगे।साथ ही अलका लांबा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page