“योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह जीवन की समरसता, संतुलन और शांति का मार्ग भी है” – ऋतु खण्डूडी भूषण

0
IMG-20250621-WA0140
Spread the love

कोटद्वार, 21 जून 2025।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार–बद्रीनाथ मार्ग स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (पतंजलि) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर एक नई ऊंचाई प्रदान की है। आज न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में योग घर-घर तक पहुँच चुका है। योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें हमारी प्राचीन संस्कृति से भी जोड़ता है, और आज यह रोजगार का एक सशक्त साधन भी बन चुका है। विद्यालयों में शिक्षा के साथ योग का समावेश यह दर्शाता है कि भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने का कार्य योग कर रहा है।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन योग करना चाहिए और अपने बच्चों को भी योग की ओर प्रेरित करना चाहिए ताकि उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार स्थित टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयुर्वेदिक अस्पताल कोटद्वार द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यहाँ पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोटद्वार निहारिका सेमवाल भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदान शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, डॉ. अंजना पंत, रोशन कुमार, श् दीपा देवी, राकेश काला, संग्राम सिंह भंडारी, दिनेश जुयाल, विष्णु अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page