वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हडको) के अधिकारियों ने की मुलाकात।

0
IMG-20230109-WA0016

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 9 जनवरी 2023 ।
वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हडको) के अधिकारियों ने मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने जोशीमठ आपदा में संस्था के आगे आकर पहल करने का आग्रह किया।

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1999 में चमोली जनपद में आए भूकंप के बाद हडको द्वारा मदद की गयी। इसी तरह 2013 की केदारनाथ में आई आपदा के बाद पुनर्विस्थापन में हडको का अहम रोल रहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि जोशीमठ भू धंसाव जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार इसमें युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जनहित में फैसले ले रही है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि जोशीमठ में मदद के लिए हडको जैसी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने मौके से ही नई दिल्ली में हडको के निदेशक डॉ एम नागराज जी से दूरभाष पर वार्ता और हडको को मदद के लिए आगे आकर पहल करने का आग्रह किया। जिस पर निदेशक श्री नागराज जी ने सकारात्मक सहमति जताई। साथ ही अग्रेतर कार्यवाही की बात कही।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय प्रमुख हडको संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक वित्त हडको अशोक लालवानी जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page