विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पांचों जांबाजों की शहादत पर जताया शोक।

0
IMG-20240709-WA0191
Spread the love

देहरादून 9 जुलाई 2024 । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को घात लगाकर आतंकियों द्वारा सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने की घटना की घोर निंदा की है। हमले में जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हो गए। आतंकियों ने दो दिन के भीतर सेना पर यह दूसरा हमला किया है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

कठुआ हमले में उत्तराखंड से शहीद होने वालों में सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

एक साथ पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पांचों जांबाजों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने और कुछ के घायल होने की दुखद खबर मिली। वे देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के जज्बे और बहादुरी को सलाम करती हैं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं। उन्होंने घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page