विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बालासौड़ स्थित लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट में सुखरौ मण्डल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत।

0
IMG-20240810-WA0049
Spread the love

कोटद्वार 10 अगस्त 2024 ।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बालासौड़ स्थित लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट में सुखरौ मण्डल महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया।

कार्यक्रम में ऋतु खण्डूडी भूषण ने देश-प्रदेश की सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई देते हुए सभी बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित करी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा कई कार्यकम प्रस्तुत किए गए साथ ही उत्तराखंड के कई लोक गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का ऋतु खण्डूडी भूषण ने भी महिलाओं के साथ आनंद लिया।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने मात्र शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के लिए भी धन्यवाद किया। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए कहा कि उत्तराखंड की नारी पुरातन काल से ही पूरे विश्व में अपना लोहा मनाते हुए आई है। चाहे हम गौरा देवी की बात करे या आज हमारे बच्चे बॉर्डर पर जो आर्मी में है हम अपने देश के लिए हमेशा खड़ी रही है। अपने इन शब्दों के साथ उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

इस अवसर पर पार्षद और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू बाला खंतवाल , जिला मंत्री अनीता आर्य , सोनिया असवाल , रेखा सुंदरियाल , जिला महामंत्री मीनू डोबरियाल , मण्डल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर , गजेन्द्र मोहन धस्माना , संजू द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page