विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार स्थित राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण ।

0
IMG-20240827-WA0089
Spread the love

कोटद्वार 27 अगस्त 2024।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएमओ कोटद्वार बृजेश भारद्वाज को हॉस्पिटल में साफ सफाई के विशेष प्रबंध करने को कहा। उन्होंने सभी डॉक्टर्स को समय सीमा पर तैनात रहने और अधिक से अधिक लोगों को उपचार मिले ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर्स के लिए बन रहे आवासीय कालोनी के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया आवासीय परिसर का कार्य गुणवत्त पूर्ण व निश्चित समय सीमा में बनाने के आदेशित अधिकारियों को दिये ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस अवसर पर पार्षद कमल नेगी , जयदीप नौटियाल , नीरू बाला खंतवाल , आशा , रजनी बिष्ट , रजत भट्ट , रामेश्वरी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page