विधानसभा अध्यक्ष ने केंचुआ खाद इकाई का किया निरीक्षण।

0
IMG-20221225-WA0154
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।

कोटद्वार 25 दिसंबर 2022। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मिलन चौक जसोधरपुर, कोटद्वार स्थित चरक इंडिया ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) इकाई का निरीक्षण किया।

केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) के बारे में जानकारी देते हुए डॉ माधुरी डबराल ने बताया कि जैविक पदार्थ या घरेलू कचरा जो सड़ सकता है में एपीजैइक केचुओं को पालकर खाद उत्पादन करना वर्मीकल्चर कहलाता है।

यह भी पढ़ें - 

यह सभी प्रकार के पेड़-पौधों एवं फसलों आदि हेतु पूर्ण रूप से कार्बनिक, प्राकृतिक एवं संतुलित खाद है। इसके प्रयोग से फसल उत्तम एवं ऑर्गेनिक होती है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

फूल-पौधो, सब्जियों में इस प्रकार के खाद का प्रयोग घर-घर में बढ़ रहा है। इस व्यवसाय को हम कम लागत में अपने घरों में शुरू कर सकते हैं और यह आय का एक माध्यम बन सकता है। इस कार्य का ट्रेनिंग कुछ स्वयं सहायता समूह को यहां दी गई।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

इस व्यवसाय से और भी लोगों को जोड़ने की बात कहते हुए स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने डॉक्टर डबराल का अनेकानेक धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मनीष भट्ट, चंडी प्रसाद डबराल, वीरेंद्र भारद्वाज, विनोद धूलिया, राजेंद्र सिंह नेगी, शिव प्रसाद डबराल, विमला डबराल, इंदु नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page