वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन ! 

0
IMG_20220107_140319

कोटद्वार विशेष :- संपादक – गिरीश तिवारी

कोटद्वार में विकाश के मुद्दों में शुमार मेडिकल कॉलेज जिसका आज क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने भाबर क्षेत्र के काललघाटी में विधिवत भूमि पूजन किया  l


कोटद्वार में बनने वाला यह मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड की 5 विधानसभाओं के लोगों को चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध करवाएगा , कोटद्वार, लैंसडाउन, यमकेश्वर और चौबट्टाखाल और हरिद्वार क्षेत्र की लालढाग विधानसभा को लाभ होगा ,और यह मेडिकल कॉलेज लगभग 500 करोड़ की लागत से बनेगा l

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।


 कोटद्वार के इस मेडिकल कालेज के कैंपस में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भी बनेगा,इस में आयुर्वेदिक कालेज के लिए 30 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने स्वीकृत किया है। 40 बीघा भूमि में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बनेगा।आज ही मंत्री डा  हरक सिंह ने आयुर्वेदिक कालेज का भी भूमि पूजन किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

डॉक्टर हरक सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री,उत्तराखंड सरकार

वही क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत ने कहा कि यहां भूमि पूजन कोटद्वार के लिए मील का पत्थर साबित होगा… और जनता की लंबे समय से मांग रही है, कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज होना चाहिए जिसके लिए पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है… और लगभग यहां मेडिकल कॉलेज 500 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। जिसका फायदा उत्तराखंड के साथ साथ जिला बिजनोर को भी मिलेगा। 

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी; दोषियों को उम्रकैद।


डॉक्टर हरक सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री,उत्तराखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page