उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

0
IMG-20240813-WA0063
Spread the love

Dehradun/ Uttrakhand

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान और स्नेह का प्रतीक मानता है। इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि वे इस दिन को पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द्र को प्रोत्साहित करने के एक अवसर के रूप में मनाएं।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। मैं आशा करती हूं कि यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी


विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है| उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा का सम्मान हो. वे सुरक्षित महसूस करें| महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, कार्यों व प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान दें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने सभी से इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page