“जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

0
IMG-20260530-WA0002
Spread the love

“जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

देहरादून, 29 मई 2026

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी, एवीएसएम के निधन पर शुक्रवार को वसंत विहार स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मेजर जनरल खण्डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सादगी और जनहित के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि “जनरल खण्डूडी का जीवन अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उनका योगदान सदैव उत्तराखंड और देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

यह भी पढ़ें -  आकाशवाणी के 90 वर्ष: देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित

उन्होंने मेजर जनरल खण्डूडी की पुत्री एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण तथा पुत्र मनीष खण्डूडी से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

भाजपा संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने कहा कि जनरल खण्डूडी की कार्यशैली और सार्वजनिक जीवन में उनकी पारदर्शिता सदैव याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूडी के साथ जमीन पर बैठकर उनके दुख में सहभागी बने। नेताओं ने परिवार के साथ समय बिताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page