अभ्युदय 2026 में 57 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण का संदेश

0
IMG-20260531-WA0093(1)
Spread the love

देहरादून, 31 मई 2026।

माउंटेन मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “अभ्युदय 2026” मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह जे.पी. गार्डन, कारगी चौक, देहरादून में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 57 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री तीरथ सिंह रावत, सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्नल अजय कोठियाल , श्री वीर सिंह पंवार, सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की एडमिशन हेड सुश्री विशाखा ,श्री नीरज पंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री तीरथ सिंह रावत ने माउंटेन मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता तथा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु हमें आज से ही दूरदृष्टि के साथ कार्य करना होगा तथा युवा पीढ़ी को उचित अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करना होगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों एवं विशेष रूप से युवाओं को एक साझा मंच पर आकर प्रदेश और राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में वह सामर्थ्य है जो असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्यों को भी संभव बना सकती है। यदि युवाओं को सही दिशा, अवसर और विश्वास मिले तो वे समाज में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

माउंटेन मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव ऋषभ रावत ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि उस विचार, उस परिश्रम और उस संकल्प का सम्मान करना है जो विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है। ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र


इस अवसर पर ए-स्क्वेयर डांस अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर मुकुल नेगी, विकास कोहली, प्रदीप भट्ट, आकाश कुमार, रोशन सिंह, करण, भीम सिंह, प्रिंस भट्ट सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page