उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

0
IMG-20251217-WA0219
Spread the love


नई दिल्ली | 17 दिसंबर 2025

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय गृह मंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक माननीय गृह मंत्री जी को भेंट की। साथ ही उन्होंने इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से उन्हें अवगत कराया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

इस अवसर पर कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा लोक परंपराओं के संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

माननीय गृह मंत्री जी द्वारा प्रदान किया गया स्नेह, प्रेरक मार्गदर्शन एवं अमूल्य समय उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास तथा सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page