उमेश शर्मा काऊ को बीजेपी में नहीं मिल पा रहा कांग्रेस जैसा सम्मान – गोदियाल

0
IMG_20210909_154531
Spread the love


उत्तराखंड भाजपा में चल रहे विवाद के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा खुलासा किया l 2016 में कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में जाने पर पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने कहा कि मुझे पहले ही इस बात का आभास था कि इन्हें बीजेपी में कांग्रेस जैसा सम्मान नहीं मिलने वाला है और यही हो भी रहा है l

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

उन्होने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ की पार्टी से चल रही नाराजगी और उनके समर्थन में आ रहे हैं मंत्री यह सब कुछ देखते हुए लगता है कि बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है l बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ को समझना होगा कि उन्हें बीजेपी में कांग्रेस जैसा सम्मान मिलना असंभव है l

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने यह भी स्पष्ट कहा कि अभी तक उनसे किसी बीजेपी विधायक या मंत्री ने संपर्क नहीं किया है l लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से जरूर बीजेपी के एक नेता ने संपर्क किया है, उन्होने कहा कि वह अभी नाम बताने की स्थिति में नहीं है समय आने पर जरूर इसका खुलासा करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page