मुख्यमंत्री ने किया पटेल को याद।सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित।

0
Spread the love

देहरादून 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से की शिष्टाचार भेंट।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें -  औद्योगिक विकास व उपभोक्ता अधिकारों में बीआइएस का योगदान महत्वपूर्ण : राज्यपाल।

इस अवसर पर विधायक श्री खजनदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page