कांग्रेस ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मान।

0
IMG20211031140328
Spread the love

देहरादून 31 अक्टूबर।कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों को माला पहनाकर और शाल देकर हरीश रावत ने सम्मानित किया ।यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भूतपूर्व सैनिक कांग्रेस प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित की गई थी ।

इस आयोजन में प्रदेशभर से सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है और सभी राजनीतिक पार्टियां सैनिकों को अपने पाले में करने के लिए जोर शोर से लगी हुई है इस सभा में उपस्थित सैनिकों ने अपनी कई समस्याओं को रखा साथ ही उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वह एकजुट हो ताकि वह अपनी मांग सरकार के सामने पुरजोर ढंग से रख सकें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस अवसर पर सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया की सरकार सैनिकों की मांगों को गंभीरता से लेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सैनिकों की मांगों को
पूरी करेगी। साथ ही हरीश रावत ने या घोषणा की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 20% सेठ सैनिकों को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page