पंडित रामसुमेर शुक्ल की पुण्य तिथि पर किच्छा में लगा आँखों का कैम्प

0
IMG-20211205-WA0368
Spread the love

उधमसिंह नगर/ किच्छा
संवाददाता:-सुदर्शन मुंजाल

तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 44 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श नेत्रालय द्वारा आयोजित विधायक कैंप कार्यालय आवास विकास में बृहद मेगा आई मेला निशुल्क कैंप का शुभारंभ विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मारक ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश शुक्ला व वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य अग्रवाल के साथ किया।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।


वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि आयोजित शिविर में निशुल्क आंखों की जांच, दवाइयां व ऑपरेशन के बाद चश्मे निशुल्क दिए जाएंगे, आयुष्मान कार्ड द्वारा आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन नवीनतम तकनीकी फेंको मशीन द्वारा बिना टांके के खटीमा में निशुल्क किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश शुक्ला ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर स्वर्गीय शुक्ल को श्रद्धांजलि दी गई है निशुल्क नेत्र शिविर में क्षेत्र के 378 लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई है एवं शिविर का लाभ उठाया है।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मारक ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर समाज के हित मे शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसका लाभ आम जनमानस को मिलता है। साथ ही कोविड टीकाकरण का भी कैंप आयोजित किया गया जिसमें 96 लोगों ने कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान रिपन सरकार, मनोज कुमार, नफीस अहमद, अनिकेत मिश्रा, शैलेश तिवारी, नितिन बिष्ट, परीक्षा, राहुल रस्तोगी, पुष्पा बिष्ट स्टाफ नर्स, जूही, हेमा अरोरा, कमलेश, लक्ष्मण खुगगर, इफ्तिखार मियां, उमेश पाल, हर्ष गंगवार, चूड़ामणि सागर, अमरीक सिंह मंड, उदय भान यादव, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, गोल्डी गोराया, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”


बाइट –डॉ आदित्य अग्रवाल
बाइट–डॉ नफीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page