स्थानीय प्रशासन द्वारा एक डम्पर पकड़ कर की गयी खानापूर्ति कार्यवाही।

0
IMG_20210902_175041

दिन रात आरबीएम के ओवरलोड डंपर सड़को पर मौत बन कर दौड़ रहे, जिसका स्थानीय जनता लगातार विरोध करती रहती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन एक दो डम्पर पकड़ कर खाना पूर्ती कर 15-20 दिनों के लिए अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है। जबकि ओवरलोड डम्पर रोज प्रशासन की नाक के नीचे से उतराखंड सीमा से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होते है। आज भी जब राजस्व विभाग के द्वारा औचक निरक्षण किया गया तो इस दौरान भी एक डम्परों को रोका गया डम्पर की जांच करने पर डम्पर चालक के पास रमन्ना भी नही था ओर आरबीएम से ओवरलोड पाया गया….जिसको मोके पर ही सीज कर कोडिया चेकपोस्ट पर खड़ा कर खाना पूर्ति की गयी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

वही तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि हमारे द्वारा समय समय पर औचक निरक्षण अभियान चलाया जाता है। क्षेत्र भृमण के दौरान एक डंपर ओवरलोड ओर बिना रवने के पाया गया। जिसको मोके पर सीज कर दिया गया। जल्द ही इसकी चालान रिपोर्ट जिलाधिकारी को पेश कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page