सतपुली में धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

0
IMG_20210920_155853

सतपुली में धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

सतपुली। सिद्धिविनायक गणपति महोत्सव समिति सतपुली के तत्वाधान में गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल नगाड़े की थाप पर श्रद्धालुओं ने सतपुली के मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली। तत्पश्चात भगवान गणपति की प्रतिमा का देवप्रयाग संगम में विसर्जन किया गया। र

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

10 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन स्टेट बैंक के निकट से मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के लोकेश वर्मा, सुनील डंडरियाल, राजीव वर्मा, सत्यनारायण वेदी, राकेश सक्सेना, राम बहादुर वर्मा, प्रेम सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page