संजय ने राजपुर विधानसभा से ठोकी अपनी दावेदारी

0
IMG_20210830_154337

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार कन्नौजिया उर्फ कद्दू भाई ने आज प्रेस वार्ता कर राजपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की। इसके साथ ही अपने आने वाले कार्यक्रमों का लेखा जोखा भी उन्होंने मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को उत्तराखण्ड के शहीदों के लिए शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर से राजपुर विधानसभा में नमक अभियान की शुरुआत की जाएगी। संजय कुमार के मुताबिक राजपुर विधानसभा से पिछड़ों और गरीबों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जाएगा और मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने का काम कर अपने क्षेत्र के विकास को लेकर वो अग्रसर रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने


गौरतलब है कि संजय कुमार कन्नौजिया सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। कोरोना काल में उन्होंने मास्क, सेनिटाइजर और राशन वितरित कर गरीबों की मदद करने का भी काम किया। आज की प्रेसवार्ता में लक्ष्मण सिंह नेगी, सुलेमान अली, राजीव प्रजापति, डॉ अरविंद चौधरी, विनोद मल्होत्रा, एवं अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page