समाज सेविका पूजा प्रशाली ने कई महिला साथियों के साथ थामा यूकेडी का हाथ।

0
IMG20211218132052
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ।देहरादून
देहरादून 18 दिसंबर 21।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी)ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है ।इसी इसी कड़ी में पार्टी में समाज सेविका पूजा प्रशाली ने अपनी कई महिला साथियों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत ने प्रेस क्लब में माला पहनाकर पूजा प्रशाली और उनकी साथियों को पार्टी में शामिल किया ।इस अवसर पर प्रमिला रावत ने कहा कि उनकी पार्टी जोर शोर से आने वाले विधानसभा चुनाव का तैयारी कर रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकती है क्योंकि यही वह पार्टी है जो इस राज्य के गठन में सबसे अधिक भूमिका अदा की है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस अवसर पर पूजा प्रशाली ने यूकेडी में शामिल होते हुए कहा कि वह पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर यूकेडी में शामिल हो रही हैं। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page