सैकड़ों महिलाओं ने थामा बीजेपी का हाथ।

0
IMG-20220204-WA0071
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 4फरवरी 2022।
राजपुर रोड विधानसभा की जनता मे भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह विधायक खजान दास की उपस्थिति में डीएल रोड नदी रिष्पाना पर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाते हुए सैकड़ों महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

विधायक खजान दास ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए वोट मांगें।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

विधायक खजान दास ने मोहिनी रोड,इंद्रेशनगर, तिलक रोड गुजराती बस्ती, इंदिरा कॉलोनी चुक्खुमोहल्ला में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने भी ऐतिहासिक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका फायदा भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा और प्रदेश भर में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

इसके बाद उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक की वही कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड भाजपा ने हमें बताया कि राजपुर रोड सीट बीजेपी जीत रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता पूर्व मंडल महामंत्री अतुल शर्मा मंडल अध्यक्ष रानी सैनी रश्मि छोटू राम चंद्र किरण चंद्रा देवी नरमेश देवी पूजा देवी अमरकली राजेश्वरी देवी सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page