ऋतु खण्डूडी भूषण ने हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

0
IMG-20241122-WA0054
Spread the love

हनोल (उत्तराखंड) 22 नवंबर 2024। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज हनोल स्थित प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर में भगवान महासू के दर्शन किए। इस दौरान, उन्होंने भगवान महासू की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य और खुशहाली की कामना की।

मंदिर समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। हनोल पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें क्षेत्रीय रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में आज जुटेगा धामी मंत्रिमंडल, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस।

विधानसभा अध्यक्ष ने महासू देवता के मंदिर को भव्य बताते हुए कहा कि यह स्थान केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “यह मंदिर जौनसार-बावर क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति का प्रतीक है। यहां की सांस्कृतिक धरोहर बहुत समृद्ध है और यह देवता क्षेत्रीय लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है।”

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं की सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सहेजने और बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंदिर के विकास और क्षेत्रीय जनता की भलाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और इससे जुड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के समर्थन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस दौरान, मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page