पुनगर्ठन मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने पुनर्गठन विभाग की किया समीक्षा बैठक।

0
IMG-20220408-WA0044
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 8 अप्रैल 2022। प्रदेश के पुनगर्ठन मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा पुनगर्ठन विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों ( सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, परिवहन, आवास, पर्यटन तथा अन्य विभाग) के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

बैठक में अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि दोनों राज्यों के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन से संबंधित अधिकांश बिन्दुओं पर आपसी सहमति अंतिम चरण में है तथा कुछ आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन को आगामी बैठकों में रखा जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के बीच हुई बैठक में दोनों राज्यों की परिसंपत्तियों के बंटवारे में सकारात्मक प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग की भूमि की सर्वे रिपोर्ट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि आगामी बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ इस संबंध में अंतिम निर्णय पर पहुंच सकें।

कैबिनेट मंत्री ने अवगत कराया कि कार्मिकों के लंबित मामले अंतिम चरण में हैं।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर पुनः विभाग की बैठक आयोजित कर सभी लंबित विषयों की समीक्षा की जायेगी।
इस अवसर पर बैठक में सचिव, पुनर्गठन रणजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, उप सचिव एन0एस॰ बसेड़ा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page