प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सलामती के लिए पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ावे के लिये भेजी गई चादर।

0
IMG-20220108-WA0000
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 7 जनवरी 22।प्रदेश के अल्प संख्यक समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीवन की सलामती तथा प्रदेश की खुशहाली के लिये पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ावे के लिये चादर भेजी गई है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

पिरान कलियर दरगाह पर चढ़ावे के लिये चादर शुक्रवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भेजी गई है। यह चादर शनिवार को दरगाह पिरान कलियर पर चढ़ाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

अल्प संख्यक मोर्चे के माध्यम से पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आये संकट में उनकी सलामती के लिये मुख्यमंत्री द्वारा द्वारा पिरान कलियर दरगाह हेतु चादर भेजी गई। जबकि अल्प संख्यक मोर्चे के द्वारा एक चादर मुख्यमंत्री की सलामती तथा प्रदेश की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री के माध्यम से भेजी गई है।

इस अवसर पर शादाव शम्श, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष  गुलफाम शेख, उपाध्यक्ष  अनीष अहमद, हरिद्वार जिलाध्यक्ष बहरोज आलम, हाजी मुस्तकीम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page