पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहां पुल गिरने का कारण क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन “सरकार कराएं निष्पक्ष जांच”

0
IMG_20210829_160927
Spread the love

उत्तराखंड / देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पुल गिरने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर हमला बोला है हरीश रावत ने कहा कि पुल के गिरने का कारण उस क्षेत्र में हो रहा खनन है और गोला नदी में पुल गिरने को लेकर भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया और यही वजह है कि रानीपोखरी क्षेत्र में यह पुल गिर गया है सरकार को चेतना होगा और लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द इस समस्या को दूर करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री पुल का निरीक्षण करते हुए

हरीश रावत ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि इस पूरे मामले की ऑडिट होना चाहिए और आखिरकार क्या लापरवाही रही है उसके बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए और निष्पक्ष किसी बाहर की एजेंसी से जांच करानी चाहिए आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रानी पोखरी में गिरे पुल के निरीक्षण पर पहुंचे थे जहां पर उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

बाइट- हरीश रावत मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page