पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाकिस्तान के जनरल बाजवा को कहा भाई, यह सब सुनकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने हरीश रावत की क्लास लगाई..

0
IMG_20210922_184922


उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पाकिस्तानी सेना के जनरल को भाई कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है उन्होंने कहा कि हरीश रावत जी जैसे वरिष्ठ राजनेता उस व्यक्ति को ‘भाई’ कह रहे हैं जिसके हाथ हमारे सैनिकों के खून से रंगे है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

अनिल बलूनी राज्यसभा सांसद

हरीश रावत उत्तराखंड के हैं, कहने की आवश्यकता नहीं है कि जब हर घर से यहां औसतन एक सैनिक है। ऐसे में हरीश रावत का यह बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हरीश रावत जी ऐसा सोचा समझा बयान देकर किस तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, और कहां के वोट बैंक को साध रहे हैं। कांग्रेस की यह राजनीति देश का मनोबल तोड़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page