पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर दी शुभकामनाएं।

0
IMG-20220328-WA0047

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 28 मार्च 2022 । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधान सभा देहरादून स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा सांसद ने उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ऋतु खंडूडी भूषण को पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार से आहुत होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की।

वही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।
   विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधिवत कार्यभार संभालने के बाद विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बैठकर जरूरी कार्यों को निपटाया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र से संबंधित जरूरी विषय पर वार्ता की वहीं कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की| इस दौरान सुबह से ही विभिन्न नेताओं, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर शुभकामनाएं दी गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page