पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कुंभीचौड़ पहुंच कर पेयजल संस्थान के अधिकारियों को वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने को कहा.

0
IMG_20230912_145920

कोटद्वार/ उत्तराखंड

महापौर कोटद्वार हेमलता नेगी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कुंभीचौड़ क्षेत्र में सिंचाई और पेय जल व्यवस्था ठप पड़ जाने के कारण परेशान जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा खोह नदी पर लेफ्ट और राइट नहर बंद हो जाने के कारण लालपानी क्षेत्र व सुखरौ पट्टी की फसलें सूखने की कगार पर हैं जिससे क्षेत्र वासियों के सम्मुख भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है साथ ही खोह नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड बह जाने से जनता को भारी परशानी उठानी पड़ रही है ।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने 23 अगस्त को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार और सिंचाई मंत्री उत्तराखंड सरकार को पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद अवगत करा दिया था। नेगी ने मौके से ही शासन प्रशासन से बात की और कहा कि खो नदी में लेफ्ट और राइट नहर पर सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंपों द्वारा पानी चलाया जाए। चूंकि पिछले दो महीने से जनता परेशान है इसलिए सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर कराए जाने के निर्देश दिए जाएं जिससे किसानों क अति शीघ्र राहत पहुंचे, प्रशासन ने नेगी को सिंचाई अधीक्षण अभियंता को भेजकर पंपिंग व्यवस्था शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने


मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, पार्षद अनिल रावत, पार्षद हरीश नेगी, ऊषा चौहान ,पान सिंह रावत कुलवंत पुंडीर विकास रावत हरेंद्र सिंह नेगी ,ईश्वर सिंह, भोपाल सिंह अधिकारी, माया बिष्ट ,रोशनी देवी ,संतोषी देवी ,सुनीता, ज्योति, सुषमा, पूनम नेगी,प्रकाश लखेड़ा जी और तमाम जनता मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page