फिर उठने लगी उत्तराखंड में पूर्व घोषित 4 जिले बनाने की मांग l आज होगा मशाल जुलूस प्रदर्शन..

0
IMG_20210824_110815

उत्तराखंड / जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक बार फिर से उत्तराखंड में 4 नए जिले बनाने की मांग उठने लगी है इसी को लेकर बड़कोट में जिला बनाओ संघर्ष समिति ने यमुनोत्री को जिला बनाने की मांग की  l जिलों की मांग को लेकर बड़कोट जिला बनाओ सयुक्त संघर्ष समिति ने मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया । साथ ही आज शाम को यमुनोत्री को जिला बनाने की मांग को लेकर बडकोट में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय भी लिया गया l जिला बनाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अव्वल चंद कुमाई के नेर्तत्व में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

जिला बनाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दस साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कार्यकाल में घोषित हुए थे चार नए l जिले बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन नई सरकार आने के बाद भी घोषणा को धरातल पर नहीं उतारा गया l पूर्व मुख्यमंत्री निशंक द्वारा घोषित नए जिलों में कोटद्वार, यमुनोत्री, डीडीहाट और रानीखेत के नाम थे शामिल थे। यदि उत्तराखंड के यह 4 जिले बन जाते तो इन जिलों में चहुमुखी विकास होता लेकिन कोई भी  सरकार उत्तराखंड के इन जिलों पर बात ही करना नहीं चाहती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page