पौड़ी गढ़वाल में सुबह-सुबह दहशत!घास लेने गई महिला पर गुलदार का खतरनाक हमला…आखिर कैसे बची जान? पूरी कहानी पढ़ें👇

0
IMG-20251115-WA0238
Spread the love

“गुलदार का भीषण हमला!”

“4 बजे खेत में क़हर…”

“महिला पर अचानक झपट्टा!”

“पौड़ी में दहशत!”

पौड़ी गढ़वाल में सुबह-सुबह दहशत: खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार का भीषण हमला, अचेत अवस्था में अस्पताल रेफर
पौड़ी गढ़वाल, पोखड़ा ब्लॉक।


ग्राम घंडियाल में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब रोज़ की तरह खेतों में घास लेने गई महिलाओं पर अचानक गुलदार ने हमला बोल दिया। झाड़ियों में छिपे शिकारी ने बिना आवाज़ किए 50 वर्षीय प्रभा कंडारी पर झपट्टा मारा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: CM धामी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक था कि कुछ क्षणों तक किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। जैसे ही साथी महिलाओं ने प्रभा कंडारी को लहूलुहान देखा, उन्होंने चीख-पुकार मचाई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार तो भाग गया, लेकिन तब तक उसकी पकड़ से बचने के संघर्ष में प्रभा की गर्दन और पीठ बुरी तरह फट चुकी थीं।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को ग्रामीणों ने तुरंत पोखड़ा ब्लॉक के वन विभाग कार्यालय पहुंचाया और पूरी घटना की सूचना दी। प्राथमिक कार्रवाई के बाद महिला को कोटद्वार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

गांव में घटना के बाद दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा के ठोस इंतज़ाम अब तक नहीं किए गए।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में त्वरित गश्त, पिंजरा लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page