पश्चिम बंगाल में खिला कमल, पूरे देश से वामपंथ का सफाया” – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

0
Spread the love

देहरादून/उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हालिया चुनावी परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक आज पूरे देश में खुशी का माहौल है और भाजपा का ‘कमल’ हर जगह खिल चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री


​भट्ट ने पश्चिम बंगाल की जीत को कार्यकर्ताओं के बलिदान को समर्पित करते हुए कहा कि “पश्चिम बंगाल में हमारे 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया। आज वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास जताया है और प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है।”

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग


​महेंद्र भट्ट ने वामपंथ (CPM) पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केरल, जहाँ अंतिम किला बचा था, वहां से भी अब वामपंथ का पूरी तरह सफाया हो गया है। उन्होंने दावा किया कि असम और पुडुचेरी की जीत के साथ भाजपा का यह विजय अभियान अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने इन परिणामों को आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page