पंजाब में कांग्रेस के फेरबदल के पीछे प्रशांत किशोर का हाथ? कैप्टन का साथ छोड़ने के बाद दिया था फीडबैक

0
IMG_20210920_212243
Spread the love

दो दिन तक चली मैराथन बैठकों के बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा लेकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का अगला सीएम चुन लिया है। हालांकि, चुनाव से ऐन वक्त पहले चन्नी को नया सीएम बनाने से यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि आखिर इस फैसले से पार्टी को कितना फायदा मिलेगा और क्या चन्नी वही करिश्मा बरकरार रख पाएंगे जो कैप्टन अमरिंदर सिंह का था? हालांकि, इसका जवाब पार्टी को कुछ महीने पहले ही मिल चुका है और जवाब देने वाले शख्स थे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

पीके ने बीते महीने ही पंजाब सीएम के मुख्य सलाहकार पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि पीके के फीडबैक के आधार पर ही पंजाब में कांग्रेस ने यह बड़ा फेरबदल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page