पैनेसिया अस्पताल में शुरू हुआ डायलिसिस यूनिट।

0
Screenshot_2024-09-24-14-08-24-45_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

देहरादून 24 सितंबर 2024। राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल के 6 साल पूरे होने के साथ- साथ अब अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका उदघाटन गढ़वाली लोकगायक सौरभ मैठाणी द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

वहीं इस बीच सौरभ मैठाणी ने कहा कि प्रदेश में डायलिसिस के कई मरीज़ देखने को मिलते हैं जिनको सही वक्त पर इलाज न मिले तो उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है और पैनेसिया अस्पताल बधाई का पात्र है जिसने अस्पताल में डायलिसिस सेंटर खोला है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

वहीं इसके साथ पैनेसिया अस्पताल के संस्थापक निदेशक रणवीर चौहान ने कहा कि इस डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड के जरिए मुफ्त में इलाज हो सकता है और हमने गर्भवती महिलाओं के लिए किलकारी योजना बनाई है जिसमें कोई भी गर्भवती महिला डॉक्टर से संपर्क में रहेगी और 10 से 12 हजार रुपए में नॉर्मल डिलीवरी का पैकेज दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page