डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास सतपाल महाराज

0
IMG-20231030-WA0111
Spread the love

देहरादून/छत्तीसगढ़ 30 अक्टूबर 2023। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के चुनाव प्रचार में पहुंच कर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

महाराज ने खपरी (मालीघोरी) में श्री कुकर देव मंदिर के समीप आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को में बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि डबल इंजन की सरकार का यहां के लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिले और यहां का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर कि हमारी पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं है मात्र केवल विरोध करके प्रदेश को विकास से अछूता रखे हुए हैं। यह नहीं होना चाहिए? इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि यहां से देवलाल ठाकुर को विजय बनाएं और छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर डबल इंजन की सरकार लाएं।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष किशनकांत पवार और महामंत्री देवेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page