नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल हुए प्रभुलाल बहुगुणा।

0
IMG-20220102-WA0035
Spread the love

उत्तराखंड/शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 जनवरी 22। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार प्रभु लाल बहुगुणा ने नेहरू कॉलोनी स्थित पार्क में नव वर्ष मिलन समारोह में भाग लिया।

इस मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए ।साथ ही समारोह में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की बधाई देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि आज महंगाई के कारण आम आदमी को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

वही इस अवसर पर प्रभु लाल बहुगुणा ने लोगों को नव वर्ष के शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है। राज्य में भी बीजेपी की डबल इंजन सरकार विकास करने में पूरी तरह फेल है ।उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है और युवा बेरोजगारी की मार से परेशान है। जिस सरकार ने पलायन को रोकने की बात की थी लेकिन डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में पलायन और बढ़ गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page