नगर पालिका सभासदों ने दिया सामुहिक रूप से इस्तीफ़ा

0
IMG_20210924_185417
Spread the love

नगर पालिका परिषद् के 13 सभासदों ने आज कमिश्नर को सामुहिक रूप से अपने पदों से त्यागपत्र सौप दिया। नगर पालिका सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका में अवैध कार्यों के संबंध में की गयी शिकायतों पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है और इस संबंध में अधिकारियो द्वारा समाधान करने के बजाय तथ्यों को छुपाने की चेष्टा की जाती है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सभासदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिए कोई धनराशि स्वीकृत नही की जा रही है जिससे पालिका अन्तर्गत जनहित के कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।


नगर पालिका सभासदों का कहना है कि इस सम्बंध में उत्तराखण्ड शासन तथा प्रशासन, व सीएम हैल्प लाईन पर की गयी शिकायती पत्रों को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान नहीं लिया जा रहा है । जबकि नैनीताल नगर एक ऐतिहासिक नगर है। उत्तराखण्ड शासन – प्रशासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है । किन्तु पालिका प्रशासन , उत्तराखण्ड शासन – प्रशासन आदि द्वारा ठोस कार्यवाही किये जाने के बजाय औपाचारिकता मात्र कुछ समय के लिये ही कार्य किया जाता है तद्पश्चात् समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे क्षुब्ध होकर आज सभी सभासदों ने कमिश्नर को त्यागपत्र सौपा है।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page