मुख्यमंत्री से भेंट, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी।

0
FB_IMG_1765813594056
Spread the love

मुख्यमंत्री से भेंट, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

देहरादून।


अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रतिनिधि ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आयोग द्वारा विगत एक वर्ष में किए गए कार्यों, आयोग में योजित वादों/शिकायतों की स्थिति, समयबद्ध सुनवाई एवं वादियों को न्याय दिलाने हेतु की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई।

भेंट के दौरान आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों एवं छात्रों के हित में किए गए प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी तथा पूर्व में दिए गए सुझावों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के हितार्थ मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें गढ़वाल मंडल (देहरादून) एवं कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी-नैनीताल) में “उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन” के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। इन भवनों में 25 महिला एवं 25 पुरुषों के ठहरने की क्षमता होगी तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद लोगों को कम दरों पर आवास की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन परिवारों की पुत्रियों के विवाह हेतु 50,000 रुपये की अनुदान सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं (पीसीएस, आईएएस, आईपीएस आदि) की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, तथा कक्षा 1 से 8 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों को दिए जाने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए शीघ्र आवश्यक स्वीकृति एवं कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अंत में मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page