मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबूधाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर की कारसेवा।

0
IMG-20231018-WA0145
Spread the love

अबुधाबी 18 अक्टूबर 2023।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page