मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ का विमोचन किया।

0
IMG-20220414-WA0062

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 14 अप्रैल 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है।

इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, परिवार के फोन टैपिंग और AI से फर्जी वीडियो बनाने की आशंका।

उत्तराखण्ड की धरती ने कई स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, लेखकों और राजनेताओं को जन्म दिया है।

इस पुस्तक में दी गई जानकारी हमारे नायकों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण भाव के बारे में लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page