मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल पहुंचेंगे जनपद पौड़ी गढ़वाल

0
IMG-20211028-WA0274

उत्तराखंड /पौड़ी गढ़वाल

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 12 दिसंबर, 2021 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, पटोटिया पहुँचेंगे।. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम समय 10:45 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11:15 बजे राजकीय महाविद्यालय पटोटिया हैलीपैड धुमाकोट पहुंचेगे। जहाँ से मुख्यमंत्री 11:20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे कार्यक्रम स्थल राजकीय महाविद्यालय, पटोटिया पहुंचेंगे। जहाँ मुख्यमंत्री धामी 11:30 बजे से 12:45 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास / लोकार्पण एवं जनसभा में प्रतिभाग करेगें।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”

तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 12:50 बजे राजकीय महाविद्यालय पटोटिया हैलीपैड, धुमाकोट पहुॅचेगें तथा 12:55 बजे पटोटिया हैलीपैड से पुलिस लाईन हैलीपैड रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर के लिए प्रस्थान करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page