मुख्यमंत्री ने देर सांय खटीमा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

0
IMG-20220811-WA0102
Spread the love

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास मे मातृशक्ति के योगदान को सराहा।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
खटीमा 11 अगस्त 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी तरक्की की है, हमने एक-एक करके उपलब्धियां हासिल की है, देश आगे बढ़ा है, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ा है, उन सब को संजोए रखने का भी यह अवसर है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारो कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा की यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे और यह अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारे युवाओं के सबल कन्धों पर देश को दिशा देने का दायित्व होगा। प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षो से हमने भारत को एक नई पहचान दी है, आज हम कई क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, क्योकि आज भारत के पास ऐसा नेतृत्व है जिसने हमारे अन्दर एक विश्वास तथा आशा की नई किरण पैदा की है।

यह भी पढ़ें - 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिस भारत की कल्पना करते थे हम उसी दिशा में जा रहे हैं, हम अपने पुराने वैभव की ओर लौट रहे हैं। इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। जिस भारत को गढ़ने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है, अगले 25 सालों में हमारा देश दुनिया का सिरमौर बनेगा, आने वाले समय में हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”

आज कोई ऐसा क्षेत्र नही है जिसमें हमारे देश ने तरक्की न की हो। हमारे इस विकास की नई गाथा में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। आज देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page