महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु निकेतन पहुंचकर किया कन्या पूजन।

0
IMG-20221004-WA0031
Spread the love

कैबिनेट मंत्री ने बालिकाओं के पैर धोकर और आरती उतारकर किया कन्या पूजन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को कराया भोजन और उतारी आरती।

हर माह जिस बच्चे का होगा जन्मदिन उसे मनाएंगे शिशु सदन में -रेखा आर्या।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 4 अक्टूबर 2022। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन पहुंची जहाँ पर उन्होंने विधि विधान से कन्या पूजन किया।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पैर धोकर आरती उतारी और भोजन कराया।कैबिनेट मंत्री ने माँ दुर्गा से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

उन्होंने इस दौरान बच्चो के साथ भोजन किया. साथ ही कहा की शिशु निकेतन में ऐसे बच्चे निवास करते हैँ जो कि किसी न किसी वजह से यहाँ पर आये होते हैं ऐसे में उनकी कोशिस रहती है वो इन बच्चो को थोड़ी सी ख़ुशी दे सके.

कैबिनेट मंत्री ने कहा की उनका प्रयास रहेगा की हर माह जिस भी बच्चे का जन्मदिन आये वह यहाँ पर आकर उस बच्चे का जन्मदिन मनाएंगी ताकि इसके जरिये वह कहीं ना कहीं इन बच्चों को थोड़ी सी ख़ुशी प्रदान कर सकेंगी.

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

इस अवसर पर अधिक्षिका सुनीता सिंह,अधिक्षिका विजय लक्ष्मी, प्रबंधक राधा, सीमा बिष्ट, ख़ुशी खरबंदा, निशा डोभाल सहित शिशु निकेतन की कर्मचारी और बच्चे उपस्थित रहे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page