आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई।

0
Spread the love

देहरादून 2 सितंबर 2023। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापार मण्डल नगर इकाई कोटद्वार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।

यह भी पढ़ें -  महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चार धाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चैक।

महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page